प्रतीकात्मक फोटो
पटना:
बिहार के नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ पांच लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार, पुरनाडीह गांव की रहने वाली एक लड़की की धनगांव गांव के रहने वाले गुड्डु कुमार से पुरानी जान पहचान थी. आरोप है कि मंगलवार शाम 14 वर्षीय लड़की को गुड्डु दीवाली के नाम पर उपहार देने के बहाने से पास के ही एक बाजार ले गया और वहां से उसे लखौरा पहाड़ी ले आया.
नवादा : लड़की ने पंखे से लटक कर आत्महत्या की
पीड़िता का कहना है कि उस स्थान पर पहले से ही चार और लड़के मौजूद थे. आरोप है कि सभी लड़कों ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और फिर दुष्कर्म किया. लड़कों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था. इसके बाद पांचों आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए. पीड़िता ने बताया कि होश आने के बाद वह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद घटना की सूचना सीतामढ़ी पुलिस को दी गई.
वीडियो : पाकिस्तान की ओर से फायरिंग
सीतामढ़ी के थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार ने बुधवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म को लेकर एक प्राथमिकी सीतामढ़ी थाना में दर्ज कर ली गई है, जिसमें पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.
इनपुट : आईएनएस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं