विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

मुंह बोले चाचा की हवस की शिकार बनी किशोरी ने दी जान

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक किशोरी को मुंह बोले चाचा ने ही अपनी हवस का शिकार बना डाला. पीड़ित किशोरी ने बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

मुंह बोले चाचा की हवस की शिकार बनी किशोरी ने दी जान
प्रतीकात्मक चित्र
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक किशोरी को मुंह बोले चाचा ने ही अपनी हवस का शिकार बना डाला. पीड़ित किशोरी ने बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गोरखपुर क्षेत्र की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अंजुलता पटले ने बुधवार को बताया कि नेपाली मूल की विधवा महिला अपने तीन लड़कों और एक लड़की के साथ रहती थी. महिला मजदूरी करती है और ठेकेदार दिनेश प्रजापति का उसके घर आना-जाना था. बुधवार की सुबह महिला रोज की तरह काम पर चली गई थी. घर में उसकी बेटी, दो छोटे बेटे और ठेकेदार दिनेश था, जिसे सब बच्चे चाचा कहते थे. पटले के मुताबिक, दिनेश ने दोनों छोटे बच्चों को लालच देकर घर से बाहर जाकर खेलने के लिए कहा. किशोरी को घर पर अकेले पाकर कथित चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद आरोपी को पड़ोसियों ने घर से बाहर जाते हुए देखा था. दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने इसके बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

यह भी पढ़ें : हैदराबाद में चॉकलेट का लालच देकर बच्ची से रेप, फिर मार डाला

कुछ देर बाद आरोपी वापस आया तो उसने किशोरी को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा. आरोपी ने किशोरी को फांसी के फंदे से नीचे उतारा, तब तक घर के सामने लोग एकत्र होने लगे. लोगों को देख आरोपी मौका पाकर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

VIDEO : लखनऊ में 16 साल की लड़की के साथ दरिंदगी
पुलिस के अनुसार, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और उसकी तलाश जारी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com