विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2017

बांदा में शौच के लिए गई नाबालिग लड़की को अगवा कर कई बार किया रेप

यूपी के बांदा जिले में 15 साल की एक नाबालिग लड़की को अगवा कर रात भर उसके साथ कई बार रेप किए जाने की घटना सामने आई है.

बांदा में शौच के लिए गई नाबालिग लड़की को अगवा कर कई बार किया रेप
प्रतीकात्मक चित्र
बांदा: यूपी के बांदा जिले में 15 साल की एक नाबालिग लड़की को अगवा कर रात भर उसके साथ कई बार रेप किए जाने की घटना सामने आई है. आरोपी उसी गांव का रहने वाला है. वारदात के बाद वह फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. यह घटना रविवार देर शाम की है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित शौच के लिए खेत गई थी. वहां पहले से मौजूद अनिरुद्ध नामक युवक ने उसे अगवा कर लिया और वहां से एक पोल्ट्री फॉर्म पर ले गया. आरोपी ने रात भर उसे बंधक बनाए रखा और इस दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : रेलवे ट्रैक पर मिला किशोरी का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

अतर्रा के थाना प्रमुख दुर्गविजय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह उसके चंगुल से छूटी किशोरी बदहवास हालत में अपने घर पहुंची. उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर सोमवार देर रात मामला दर्ज किया गया. लड़की को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है. आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

वहीं प्रतापगढ़ जिले में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ एक लड़के ने कथित रूप से रेप किया. आरोपी लड़का इस बच्ची को साइकिल पर घुमाने के बहाने साथ ले गया था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. (इनपुट एजेंसी से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com