प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
मुजफ्फरनगर क्लेक्ट्रेट के सामने एक युवक ने खुदकुशी करने की कोशिश की. युवक ने खुदको आग लगाकर मारने की कोशिश की. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है. पुलिस ने युवक की पहचान शाकिर सिहं के रूप में की गई है.
यह भी पढ़ें; सीट बेल्ट न लगाने पर पुलिसवाले ने पीटा, कैब ड्राइवर ने किया आत्मदाह
आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसकी जमीन हथियाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. घटना के सामने आने के बाद इस पूरे घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं. गौरतलब है कि इस तरह के एक ऐसे ही मामले में सोमवार को पटना में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो चैट करने के दौरान खुदको गोली मार ली थी. बाद में पुलिस ने इस मामले में मृतक युवक की गर्लफ्रेंड से पूछताछ की.
VIDEO: युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की
पुलिस के अनुसार मामले की जांच में पता चला कि घटना से कुछ समय पहले युवक अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते हुए उसे इंप्रेस करने में अपने कनपटी पर पिस्तौल लगाई थी. इसी दौरान उससे गलती से गोली चल गई. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं