प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
बिहार में रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बुधवार देर रात अपनी दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी और पत्नी को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से गला काटकर फरार हो गया. महिला का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. फिलहाल वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है. बिक्रमगंज के थाना प्रभारी मोहम्मद अकरम ने गुरुवार को बताया कि मृतकों की पहचान तान्या (13) और तनु (11) के रूप में की गई है.
यह भी पढ़ें: घर की छत से लटका मिला महिला का शव, पति सहित चार गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान ललित के रूप में की गई है. उसका एक बेटा भी है, जो बुधवार को एक रिश्तेदार के यहां गया हुआ था. थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.
VIDEO : बलिया में नाबालिग से गैंगरेप
लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक, ललित पिछले कई दिनों से गहरे तनाव में दिख रहा था. उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.
इनपुट : आईएनएस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं