प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
कई बार हत्या की गुत्थी इतनी रहस्यमयी होती है कि उसकी तह तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. ऐसे हत्याकांड किसी सस्पेंस थ्रिलर से कम नहीं होते. ऐसा ही एक मामला अमेरिका के टेक्सास में सामने आया है जहां 50 साल के बॉक्सिंग कोच रैमन सोज़ा ने अपनी ही मौत की फर्जी कहानी रच डाली ताकि पुलिस हत्या के जुर्म में पत्नी को गिरफ्तार कर सके. ये वही पत्नी है जो रैमन को मौत के घाट उतार देना चाहती थी और इसके लिए उसने साजिश भी रच ली थी. कहानी थोड़ी फिल्मी है लेकिन सच है.
मां ने ही रची थी अपनी 6 साल की मासूम बच्ची के कत्ल की साजिश
खबर के मुताबिक रैमन की 43 वर्षीय पत्नी मारिया ने पति की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारे की मदद ली. लेकिन वो हत्यारा गुस्तावो उसके पति का दोस्त निकला. जब रैमन को पत्नी की साजिश का पता चला तो उसने उससे बदला लेने की ठान ली. रैमन ने गुस्तावो के जरिए मारिया की वो सारी बातें रिकॉर्ड करवा ली जिसमें वो पति को मरवान के लिए सुपारी देने की बात कर रही थी. उसके बाद रैमन ने मेकअप का सहारा लेकर खुद को मरा हुआ दिखा दिया. वो बंजर इलाके में जाकर एक छोटी सी कब्र पर लेट गया. उसने मेकअप के जरिए अपनी कनपटी पर गोली का निशान बनाया, जिसमें से खून बहता हुआ दिख रहा था. खून भी नकली था.
पति की हत्या करने के बाद महिला ने कराई प्रेमी की प्लास्टिक सर्जरी
रैमन ने द सन से बातचीत में कहा, 'उसने (पत्नी) गुस्तावो नाम के एक आदमी को मेरी हत्या करने के लिए बुलाया. उसे इस बात का एहसास नहीं था कि हम दोनों दोस्त हैं. गुस्तावो ने जब मुझे फोन किया तो उसने मिलने के लिए कहा और बताया कि कोई मुझे मारना चाहता है. मुझे लगा कि वो मजाक कर रहा है. इसके बाद हमने मारिया को उसी के जाल में फंसाने के लिए उसकी बातचीत रिकॉर्ड कर ली ताकि हम पुलिस को सबूत सौंप सकें.'
महिला ने की पति की हत्या, 13 साल से सेप्टिक टैंक में छिपा कर रखी थी लाश
रैमन कब्र पर लेटा रहा और इस बीच पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. रैमन और मारिया ने 2010 में शादी की थी. जब दोनों के रिश्तों में दिक्कतें आने लगीं तो रैमन को लग रहा था कि सब ठीक हो जाएगा लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि बात बढ़ चुकी है और उसकी पत्नी ने हत्या तक की साजिश रच डाली है. बहरहाल, मारिया को 20 साल की जेल हो चुकी है.
VIDEO: क्राइम शो 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' के होस्ट सुहैब इलियासी को उम्रकैद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं