विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2020

महाराष्ट्र के नासिक में तीन लोगों ने पेट्रोल छिड़क कर महिला को आग लगाई, 50 प्रतिशत झुलसी

पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने और उनकी पहचान के लिये पीड़िता का बयान दर्ज कर रही है.

महाराष्ट्र के नासिक में तीन लोगों ने पेट्रोल छिड़क कर महिला को आग लगाई, 50 प्रतिशत झुलसी
नासिक में तीन लोगों ने पेट्रोल छिड़क कर एक महिला को आग लगा दी.
  • महाराष्ट्र के नासिक की है घटना
  • महिला पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई
  • पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र के नासिक जिले में लासलगांव बस स्टैंड पर शनिवार को तीन अज्ञात लोगों ने 35 वर्षीय महिला को कथित रूप से आग लगा दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घटना शाम करीब पांच बजे हुई जब तीन लोगों ने महिला पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी और भाग गए. इस घटना में विधवा महिला 50 प्रतिशत तक जल गई. कुछ राहगीरों और पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने कहा कि घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है.

इलाज के दौरान महिला लेक्चरर की मौत, पिछले हफ्ते पूर्व प्रेमी ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी थी आग

पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने और उनकी पहचान के लिये पीड़िता का बयान दर्ज कर रही है. इससे पहले हाल ही में राज्य के वर्धा जिले में 25 वर्षीय कॉलेज लेक्चरर को भी आग लगाने की घटना सामने आई थी, जिसने सात दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद 10 फरवरी को नागपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com