विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2018

महाराष्ट्र: अहमदनगर में कथित बलात्कार के बाद पांच साल की मासूम बच्ची की मौत

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक दलित परिवार की 5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

महाराष्ट्र: अहमदनगर में कथित बलात्कार के बाद पांच साल की मासूम बच्ची की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक दलित परिवार की 5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी. यह घटना जिले के कारेगांव गांव में हुई, जिसके बाद दलित संगठनों ने अहमदनगर के कुछ इलाकों में प्रदर्शन किया. 

नक्सली ने की महिला से बलात्कार की कोशिश, गांव वालों ने पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस के मुताबिक, लड़की और उसकी बहन शौच के लिए अपने घर से शनिवार की दोपहर बाहर गई थी. वापस लौटने के बाद बच्ची अचानक बीमार पड़ गई. इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि बच्ची के साथ रेप (यौन हमला) हुआ है. क्योंकि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में कुछ जख्म के निशान थे.

गुरुग्राम: पत्नी से झगड़े के बाद हैवान बाप ने अपनी ही 3 साल की मासूम बेटी का किया रेप

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं. 

VIDEO: एमजे अकबर पर अब रेप का लगा आरोप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com