विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2020

मध्य प्रदेश : धमाका कर लूटते थे ATM, सिविल इंजीनियर समेत 6 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) ने प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिलों में बैंक के एटीएम में विस्फोट करके लाखों रुपये की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए इसके 6 सदस्यों को रविवार को गिरफ्तार किया है.

Also Read in
मध्य प्रदेश : धमाका कर लूटते थे ATM, सिविल इंजीनियर समेत 6 गिरफ्तार
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. (सांकेतिक तस्वीर)
  • मध्य प्रदेश के दमोह का मामला
  • धमाका कर लूटते थे ATM
  • सिविल इंजीनियर समेत 6 गिरफ्तार
दमोह:

मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) ने प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिलों में बैंक के एटीएम में विस्फोट करके लाखों रुपये की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए इसके 6 सदस्यों को रविवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 लाख रुपये से अधिक नकदी, दो देसी पिस्तौल, आठ कारतूस, डेटोनेटर, तीन बाइक, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया है. सागर पुलिस रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) अनिल शर्मा ने रविवार को यहां पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान देवेन्द्र पटेल (28), जागेश्वर पटेल (27), नितेश पटेल (25), जयराम पटेल (32), राकेश पटेल (24) और परम लोधी (30) के तौर पर की गयी है.

आईजी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में दमोह, जबलपुर, कटनी, और पन्ना जिलों में वर्ष 2019 और 2020 के बीच विभिन्न बैंकों के सात एटीएम में विस्फोट करके लाखों रुपयों की चोरी करने का जुर्म कबूल किया है. उन्होंने बताया कि इन पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी देवेंद्र पटेल सिविल इंजीनियर है. वह पूर्व में यूपीएससी की परीक्षा दे चुका है तथा वह लगातार टीवी पर अपराध संबंधी कार्यक्रम देखकर नई-नई पद्धति से अपराध करने का तरीका तलाशता है.

मुजफ्फरनगर : मुठभेड़ के बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार, एनकाउंटर में कांस्टेबल भी घायल

शर्मा ने बताया कि देवेंद्र के पास से 3 लाख 50 हजार के नकली नोट और नकली नोट बनाने की सामग्री भी जब्त की गई है. इसमें अलग से एक मामला दर्ज करके इसकी जांच की जाएगी कि इन नक़ली नोटों का उपयोग इनके द्वारा कहां और किस माध्यम से किया जाता था. उन्होंने कहा कि आरोपियों को जिलेटिन राड और डेटोनेटर किस माध्यम से और कहां से उपलब्ध होता था. इसकी भी जांच की जाएगी.

सुनो...सुनो...सुनो जिन लोगों के पास भी लूटे गए हथियार हैं उन्हें तुरंत वापस कर दो, विकास दुबे के गांव में यूपी पुलिस की मुनादी

शर्मा ने रविवार को डीआईजी छतरपुर विवेक राज, डीआईजी सागर आर एस डेहरिया, एसपी दमोह हेमंत चौहान, एसपी पन्ना मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता में बताया कि इन बदमाशों द्वारा इस बात की जानकारी ले ली जाती थी कि किस एटीएम में नकद डालने वैन जा रही है. उसकी रेकी आरोपी करते थे और उस एटीएम मशीन में रात्रि में गार्ड के आने के पहले एटीएम कक्ष में प्रवेश कर कैशट्रे के पास जिलेटिन रॉड व डेटोनेटर लगा देते थे.

महाराष्ट्र : चोरी के लिए कोरोना से बचाने वाली PPE किट का लिया सहारा, 78 तोला सोना लेकर फरार हुए चोर

बाद में मोटरसाइकिल की बैटरी से विस्फोट करके एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर देते थे और नकद लेकर फरार हो जाते थे तथा आपस में बराबर बांट लेते थे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से 25 लाख 57 हजार रुपए नकद, दो देसी पिस्टल, 8 कारतूस, डेटोनेटर, 3 लाख 50 हजार के नकली नोट, कलर प्रिंटर, तीन मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, जिलेटिन रॉड एवं लैपटॉप जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को आईपीसी की सम्बद्ध धाराओं में गिरफ्तार करके आगे और पूछताछ कर रही है. आरोपियों से और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है.

VIDEO: OLX पर खरीदारी के नाम पर लूट

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Police, Engineer Arrest Mp, Gang Arrest Mp, Atm Loot, ATM Loot Explosives
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com