एटीएम में लूट की सीसीटीवी फुटेज...
- डॉक्टर मास्क लगाकर आये थे बदमाश.
- बदमाशों ने पिस्टल रख एटीएम से 40 हजार रुपए और निकालने की डिमांड रख दी.
- यह घटना 24 दिसंबर 2017 की है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंदौर:
इंदौर के केशर बाग रोड स्थित पॉश इलाके में स्थित एक एटीएम में एक नकाबपोश बदमाश ने पिस्टल के सहारे लूट की वारदात को अंजाम दे डाला. दरअसल, इंदिरा गांधी नगर में रहने वाले निर्मित पटेल जो कि पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, वो अपने परिवार के साथ बाहर जा रहे थे. इसी दौरान कॉलोनी के मुहाने पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 1500 रुपए निकालने के लिए परिवार सहित एटीएम में दाखिल हुए. जहां उनके साथ पिस्टल की बल पर लूट को अंजाम दिया गया.
यह घटना 24 दिसंबर 2017 की है. वक्त तक़रीबन रात 8 बजकर 38 मिनट हुआ होगा. निर्मित ने पत्नि नेहा और बेटी त्रिशा को एटीम के अंदर एक कोने में खड़ा किया और फिर 1500 रुपए एटीएम से निकाल लिए. लेकिन इसके बाद एक बदमाश आफत बनकर आया और उसने पहले तो निर्मित को पिस्टल दिखाई और फिर धमकी दी. लिहाजा निर्मित नामक युवक अचानक मिली जान से मारने की धमकी से घबरा गया और नकाबपोश बदमाश को एटीएम से निकाले 1500 रुपए और पर्स में रखे 300 रुपए मिलाकर कुल 1800 रुपए दे दिए.
यह भी पढ़ें : नच बलिए और झलक दिख ला जा में भाग ले चुके पेशेवर डांसर ने लूटी पिज्जा शॉप, धरा गया
डॉक्टर मास्क लगाकर आये बदमाश ने अगला निशाना बनाया निर्मित की बेटी त्रिशा को बनाया और उसकी कनपटी पर पिस्टल रख एटीएम से 40 हजार रुपए और निकालने की डिमांड रख दी.
VIDEO : दिल्ली में एटीएम लूटने के लिए बदमाशों ने गार्ड को मारी गोली
इसके बाद निर्मित के होश उड़ गए और उन्होंने बदमाश को समझाया कि एक साथ इतने रुपए एटीएम से नही निकाले जा सकते हैं. जिसके बाद 18,500 रुपये निकालने के बात हुई. हालांकि, इस दौरान निर्मित पटेल इस बात का इंतजार कर रहे थे कि कोई और एटीम में दाखिल हो, जिससे मदद मांगी जा सके. लेकिन नतीजा सिफर रहा. निर्मित ने कई दफा गलत पासवर्ड डाला. हालांकि, अंत मे बेटी को मारने की धमकी से सहमे निर्मित साढ़े 8 हजार रुपए और निकाल कर दे दिए. जिसके बाद नकाबपोश बदमाश मौके से भाग खड़ा हुआ.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं