विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2018

यूपी में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, एक के बाद एक हो रही हैं घटनाएं

पुलिस के दावों के बाद भी आपराधिक घटनाओं में नहीं आ रही है कमी

यूपी में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, एक के बाद एक हो रही हैं घटनाएं
हत्या की फाइल फोटो
  • महिलाओं के साथ बढ़ रहे हैं अपराध
  • पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम
  • बीते कुछ दिनों में बढ़ी हैं घटनाएं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं ने राज्य में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है. बीते तीन से चार दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लूट और हत्या जैसी कई घटनाएं सामने आई हैं. राज्य में खराब होती कानून व्यवस्था को सुधारने का दावा करने वाले पुलिस भी अभी तक इन मामलों को सुलझाने में लगी है. 

महिला गवाह को मारी गोली
आरोपियों ने मेरठ में बुजुर्ग महिला को गोली मार दी. यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने महिला की हत्या सिर्फ इसलिए हत्या की ताकि वह कोर्ट में गवाही न दे पाए. पुलिस फिलहाल फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है. 

यह भी पढ़ें: यूपी के हाथरस जिले में 11वीं की छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप

आजमगढ़ में युवक का सिर काटा गया
कुछ अज्ञात अपराधियों ने आजमगढ़ में एक युवक का सिर काट दिया. मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार मृतक समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता था. पुलिस फिलहाल स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलश में जुटी है. 

जब पुलिस ने नहीं की मदद
इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली यह घटना सहारनपुर की है. घटना स्थल पर मौजूद लोग घायलों को 100 नंबर की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी. इस मामले के प्रकाश में आने के बाद में पुलिस वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : किशोरी से गैंगरेप मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में भी महिला की हत्या
राजधानी के नाका इलाके में शनिवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी और कीमती सामान लूट ले गए. महिला सीडीआरआई विभाग में तैनात थी. बदमाश जल्दबाजी में कुछ जेवर मगर छोड़ गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, बदमाश लूटपाट की नीयत से घर में घुसे थे.

VIDEO: राज्य में सुरक्षित नहीं है महिलाएं


जब महिला ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर देखा तो आलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ था. बदमाश जल्दबाजी में कुछ जेवर भी छोड़ गए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com