आरोपी की फाइल फोटो
- वीडियो के वायरल होने के बाद पकड़ा गया आरोपी
- हत्या का प्रयास करने की धाराओं में दर्ज हुआ मामला
- पहले भी बच्चों के साथ ऐसी ही मारपीट कर चुका है आरोपी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
राजस्थान के राजसमंद से पिता की दरिंदगी का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में आरोपी पिता अपने पांच साल के बेटे की बेरहमी से पिटाई करते और बाद में उसे रस्सी से लटकाता हुआ दिखा रहा है. आरोपी यहीं नहीं रुकता है. वीडियो में दिख रहा है कि वह बेटे की पिटाई करने के बाद तीन साल की बेटी को भी नहीं छोड़ता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें: लव जिहाद के नाम पर हिंसा के लिए उकसाने वाले कौन?
आरोपी की पहचान 32 वर्षीय चैन सिंह के रूप में की गई है. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बच्चे की पिटाई सिर्फ इसलिए कर रहा था क्योंकि उसने अपने कपड़े को मिट्टी से गंदा किया था. एक मिनट के इस वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा बुरी तरह से रो रहा है और उसके हाथ रस्सी से बंधे हुए हैं. वह बार-बार माफी मांग रहा है. ऐसी दरिंदगी की वजह से बच्चे की बहन डर गई है और खुदको छिपा रही है. उसे छिपता देख आरोपी उसे एक तेज किक मारता है, जिससे वह काफी दूर जाकर गिरती है.
VIDEO: राजसमंद में लव जिहाद क नाम पर हुई थी मजदूर की हत्या
इस मामले को लेकर जब पुलिस ने चैन सिंह के रिश्तेदार से पूछताछ की तो पता चला कि वह पहले भी कई बार इसी तरह से अपने बच्चों की पिटाई कर चुका है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके के चिल्ड्रन वेलफेयर कमेटी ने घटना के बारे में पुलिस को बताया. इसके बाद ही आरोपी कि गिरफ्तारी हो पाई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं