(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- पत्नी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था.
- पुलिस को घटना के बारे में दंपति की बेटी ने दी जानकारी.
- पुलिस को बताया कि उनके माता-पिता के बीच स्नेहपूर्ण संबंध नहीं थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को एक व्यक्ति को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. पुलिस ने यह जानकारी दी. अरोपी बलराम ने अपनी पत्नी वीणा को देसी पिस्टल से सोमवार को रात आर.के.पुरम स्थित घर पर गोली मार दी थी. दोनों इस घर में अपने बेटे और बहू के साथ रहते थे जो घटना के समय मौजूद नहीं थे. पुलिस को घटना के बारे में दंपति की बेटी कृष्णा ने मंगलवार को सुबह बताया. बलराम को दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस उपायुक्त मिलिंद महादेव डुमबेरे ने कहा कि कृष्णा ने पुलिस को बताया कि उनके माता-पिता के बीच स्नेहपूर्ण संबंध नहीं थे और बलराम, वीणा को चरित्र पर शक के कारण पीटता था.
यह भी पढ़ें : दिल्ली : खाना बनाने को लेकर हुआ झगड़ा तो पत्नी को मार दी गोली, पुलिस ने किया अरेस्ट
कृष्णा ने कहा कि घटना के समय उसके भाई और भाभी सामाजिक समारोह में गए हुए थे. जब इस दौरान उसने अपने पिता से संपर्क किया तो, बलराम ने कहा कि उसकी मां बाहर गई है. हालांकि, उसने जब अपने भाई से फोन पर बात की तो उसने बताया कि उसकी मां की मौत हो गई है और पिता फरार है.
VIDEO : दिल्ली : कार में महिला की हत्या मामले में पुलिस का खुलासा, पति ने अपराध कबूला
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं