शेफ मिलान रॉस
- मशहूर शेफ मिलान रॉस ने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया
- पहले गाना गाया और फिर कत्ल को अंजाम दिया
- हत्या क्यों की गई इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
एक मशहूर शेफ ने अपने बेटे के साथ गाना गाने के बाद पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया. शेफ, मोटिवेशनल स्पीकर और लेखक एंथनी मिलान रॉस ने अपने 11 साल के लड़के निजेल के साथ क्रिसमस की शाम यानी कि 24 दिसंबर को फेसबुक लाइव किया. इस दौरान दोनों 'सैंटा क्लॉस इज़ कमिंग टू टाउन' गाना गाते रहे. इसके 90 मिनट बाद रॉस ने तथाकथित रूप से अपने 11 साल के बेटे, 10 महीने की बेटी अनोरा और 38 साल की पत्नी आयरिस रॉस की गोली मारकर हत्या कर दी. ये हैरान कर देने वाला मामला अमेरिका के ऐरिज़ोना की राजधानी फोनिक्स का है.
क्रिसमस के दिन मां की हत्या करने वाला इंजीनियर छात्र गिरफ्तार
डेली मेली की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार की हत्या करने के आरेप में रॉस को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब पत्नी आइरिस बचने की कोशिश कर रही थी तभी रॉस ने उसे गोली मार दी. यही नहीं पत्नी को गोली मारने से पहले उसने यह भी पूछ कि क्या वो ठीक है. वहीं आयरिस की बहन मैरी वोगास का कहना है कि एंथनी डिप्रेशन से जूझ रहा है और उसने एक मैसेज भी भेजा था. वोगास के मुताबिक, 'मेरे पास दो मैसेज आए थे. पहले में लिखा था 'मैंने आयरिस और बच्चें को मार दिया है'. दूसरे में लिखा था 'गन से मारा है'. मैं जानती थी कि वो आदमी बहुत अस्थिर था. मुझे पता था कि उसकी एक डार्क साइड है. लेकिन ये नहीं मालूम था कि ऐसी डार्क साइड है.'
डायरी में लिखी थी पत्नी की हत्या की साजिश

पुलिस जब उनके घर पहुंची तो आयरिस की लाश अपार्टमेंट के बाहर पड़ी हुई थी. पुलिस ने घर के अंदर घुसने की कोशिश् की तो रॉस ने फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि घंटों की मशक्कत के बाद एक रोबोट की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
आपको बता दें कि रॉस पूरी तरह से शाकाहारी बन गया था, जिससे वजन घटाने में उसे बहुत मदद मिली थी. इसके बाद वो मोटिवेशनल स्पीकर बन गया था. फेसबुकक पर उसके हजारों फॉलोवर्स थे, जिन्हें वो वेजिटेरियन डाइट अपनाने के लिए प्रेरित करता था. रॉस और पत्नी आयरिस का जल्दी तलाक होने वाला था. रॉस परिवार के साथ नहीं रहता था. वो क्रिसमस मनने के लिए घर आया हुआ था.
रॉस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर चार्ज के अलावा पुलिस के ऊपर धावा बोलने समेत दर्जनों आरोप लगाए गए हैं.
VIDEO: परिवार के सात लोगों की हत्या

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं