- सब इंस्पेक्टर का लड़के के पिता से हो रहा था विवाद
- सिविल ड्रेस में था सब इंस्पेक्टर
- घटना के बाद फरार हो गया सब इंस्पेक्टर
गुजरात के वडोदरा में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कथित रूप से हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया है. सब इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति पर उसके पिता के साथ हो रहे विवाद के दौरान गोली चला दी. एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है. यह घटना शहर के तरसाली इलाके में 3 जून को हुई थी. अधिकारी ने बताया कि सिविल ड्रेस में रहे सब-इंस्पेक्टर एसवी चुदासमा की इलाके में पान की दुकाने लगाने वाले मणिलाल प्रजापति के साथ बहस हो गई. इसी बीच मणिलाल के बेटे सिमित ने हस्तक्षेप करते हुए जब चुदासमा से आईडी कार्ड दिखाने की मांग की, तो उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से चार राउंड फायर कर दिए.
बीजेपी नेता के बेटे को हत्या के मामले में उम्रकैद, होटल के बाहर शख्स को मार दी थी गोली
इस घटना में सिमित, पेट और पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे पास के पास के ही स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहीं चुदासमा घटना स्थल से फरार हो गए. अधिकारी ने जानकारी दी कि चुदासमा मकारपुरा थाने में तैनात हैं.
दिल्ली में सरेआम फायरिंग करने वाला नाबालिग लड़का पुलिस हिरासत में
घटना के बाद चुदासमा ने खुद को राज्य द्वारा संचालित एसएसजी अस्पताल में भर्ती करवा लिया और फिर जल्द ही बिना डॉक्टर को बताए वहां से निकल गए. फिलहाल उनकी लोकेशन पता नहीं चल सकी है. पुलिस, सब इंस्पेक्टर चुदासमा को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है.
वीडियो: यूपी में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं