विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2020

बेटी का बलात्कार कर हत्या करने के लिए व्यक्ति को मिली मौत की सजा

गुजरात के सूरत में एक विशेष पाक्सो अदालत ने एक 42 वर्षीय व्यक्ति को 2017 में अपनी बेटी से बलात्कार कर उसकी हत्या करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर शुक्रवार को मौत की सजा सुनाई.

बेटी का बलात्कार कर हत्या करने के लिए व्यक्ति को मिली मौत की सजा
प्रतीकात्मक तस्वीर
सूरत:

गुजरात के सूरत में एक विशेष पाक्सो अदालत ने एक 42 वर्षीय व्यक्ति को 2017 में अपनी बेटी से बलात्कार कर उसकी हत्या करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर शुक्रवार को मौत की सजा सुनाई. विशेष पाक्सो अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पी एस काला ने दोषी पिता :ओडिशा निवासी: को मौत की सजा सुनाई.

वह यहां एक बिजली के करघे में काम करता था. उसने अपनी बेटी का छह महीने तक बलात्कार किया और जब वह गर्भवती हो गयी तब उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को सूरत हवाई अड्डे के पास झाड़ियों में फेंक दिया. व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था और अपनी बेटी के साथ रहता था. डीएनए जांच के बाद पुलिस को दास को पकड़ने में कामयाबी मिली थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com