प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केवडिया यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात प्रदेश पुलिस के एक उप निरीक्षक ने मंगलवार को सहयोगी की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. अमरेली के पुलिस उपाधीक्षक आर डी ओजा ने बताया कि आत्महत्या करने वाले पुलिस उप निरीक्षक की पहचान एनसी फिनाविया (29) के तौर पर की गई है. उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक नवसारी जिले में स्थानीय अपराध शाखा में तैनात था और केवडिया सर्किट हाउस के बाहर उन्हें प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था.
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सेना के जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की
उन्होंने बताया कि फिनाविया ने सुबह साढ़े दस बजे गोली मार कर आत्महत्या कर ली. ओजा ने नर्मदा जिले के केवडिया पुलिस थाने में इस घटना के संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई है. यह घटना उस वक्त हुई जब मोदी केवडिया के दौरे के दौरान स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आसपास के क्षेत्र में निर्मित पर्यटक सुविधाओं का जायजा ले रहे थे. अधिकारी ने बताया कि फिनाविया की इस कथित आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. केवडिया में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के सुरक्षा बंदोबस्त का वह हिस्सा थे.
रोहतास जिले में दिवाली पर अपने घर आए सेना के जवान ने आत्महत्या की
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, 'फिनाविया ने अपने दोस्त एमबी कोंकणी से हथियार के साथ तस्वीर लेने के लिए रिवॉल्वर मांगी, लेकिन जैसे ही कोंकणी ने अपना रिवॉल्वर फिनाविया को दिया, उसने इसे अपनी ललाट पर रखी और खुद को गोली मार ली.' उन्होंने कहा कि फिनाविया की मौके पर ही मौत हो गई, उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सरदार सरोवर बांध में जल स्तर उच्चतम स्तर तक पहुंचने के मौके पर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित 'नमामि देवी नर्मदे महोत्सव' में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवडिया में हैं. गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी प्रधानमंत्री के साथ मौके पर मौजूद थे.
(आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है. अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं जिसे मदद की दरकार है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं.)
हेल्पलाइन नंबर:
AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)
स्नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)
iCall: 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध: सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
एनजीओ: 18002094353 दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं