प्रतीकात्मक तस्वीर.
हैदराबाद:
एक असफल प्रेमी ने 'प्रेम प्रस्ताव' ठुकराने पर लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया, 'यहां एक सुपरमार्केट में सेल्स गर्ल के रूप में काम करने वाली एक 24 साल की लड़की को सहकर्मी ने घर में घुसकर कथित रूप से चाकू से गोद कर हत्या कर दी.'
यह भी पढ़ें : प्यार में नाकाम सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को जिंदा जलाया
लड़की आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले की रहने वाली थी. घटना के वक्त वह घर में अकेली थी, तभी उसका सहकर्मी अनंततप्पा ऊर्फ आनंद जबरदस्ती उसके घर में घुस गया और बहस करने लगा. इसके बाद उसने जानकी पर चाकू से हमला किया.
यह भी पढ़ें : प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने पर युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से किया हमला
जब लड़की के साथ रहने वाली उसकी रूममेट घर आई तो उसने अपने दोस्त को खून से लथपथ बेहोश पड़ा देखा. उसने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी. इसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
VIDEO : प्रेम प्रसंग में लड़की को बीच बाजार में जिंदा जला दिया
पुलिस ने कहा, 'आनंद केपीएचबी सुपरमार्केट में लड़की के साथ काम करता था. लड़की ने उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. इसके बाद से वह लगातार उसे परेशान कर रहा था. वह 10 दिन पहले भी उसके घर गया था और उसे जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस ने कहा कि आरोपी घटना के बाद से फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है.
(इनपुट : IANS)