विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2018

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में जहां बदमाश गोली लगने से घायल हुआ वहीं एक पुलिसकर्मी भी गोली से घायल हो गया.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना नागल पुलिस और स्वाट टीम ने 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड में जहां बदमाश गोली लगने से घायल हुआ वहीं एक पुलिसकर्मी भी गोली से घायल हो गया.

यह भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश के शामली से कुख्यात बदमाश रहे साबिर का भाई फुरकान गिरफ्तार

एसपी देहात विधा सागर मिश्रा ने बताया कि बीती रात थाना नागल पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को जब तल्हेडी के पास रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए नागल की ओर भाग निकले. पुलिस ने नागल प्रभारी और स्वाट टीम को वायरलेस पर सूचित कर दिया. पुलिस ने भीखनपुर मोड़ पर बदमाशों का घेराव किया जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड हुई. इसमें एक बदमाश के पैर मे गोली लगी, जबकि उसका साथी भागने मे सफल रहा.

VIDEO : 15 हजार का इनामी शूटर तोता गिरफ्तार


थाना नागल का एक सिपाही भी गोली से घायल हां गया. पकड़े गए बदमाश मेहरबान पुत्र मकसूद निवासी खानपुर थाना गंगोह का अपराधिक इतिहास है. मिश्रा के अनुसार मेहरबान कग्गा गैग का सदस्य है और कग्गा के एनकाउटर में मारे जाने के बाद इसने कुछ बदमाशों को साथ लेकर वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था. इसके साथी यूनुस की तलाश जारी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com