प्रतीकात्मक चित्र
- शनिवार सुबह की घटना
- पुलिस ने घर से लिए कई सेंपल
- पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार सुबह जहरीली चाय पीने से चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे. घटना में एक बच्चे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिसे पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना पारू थाना इलाके के बहदनीपुर गांव की है.पुलिस के अनुसार मौत की वजह थाइमेट नाम के कीटनाशक के इस्तेमाल की वजह से हुई है.
यह भी पढ़ें: बिहार : पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5000 डेटोनेटर हुए बरामद
पुलिस के अनुसार मृतक लोगों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. बता दे की खेती में प्रयोग करने के लिए थाइमेट एक जहरीली दवा होती है जो बिलकुल चायपत्ती की तरह ही दिखती है. कई बार इसका इस्तेमाल ही गलती से चायपत्ती की तरह किया गया है.
यह भी पढ़ें: मुंगेर में दफ्तर जा रहे रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
हालांकि पुलिस जांच पूरी होने तक कुछ भी साफ तौर पर कहने से बच रही है. पुलिस ने मृतक के घर से कुछ सेंपल भी लिए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है. इन सेंपल की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से साफ हो पाएगी.
VIDEO: समस्तीपुर में हालात हुए खराब
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में जहरीली चाय पीने से अब तक सात लोगों की मौत हो चूकि है. इसके पहले छपरा में जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं