प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक किसान की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रतापगढ़ जनपद के थाना लालगंज कोतवाली के अंतर्गत ढीगवस पूरे मंगई गांव के सोमवार देर रात बदमाशों ने एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी. मंगलवार सुबह उसका शव खेतों में पड़ा मिला. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें - झारखंड : नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के मुताबिक, थाना लालगंज कोतवाली के अंतर्गत ढीगवस पूरे मंगई गांव निवासी कमलेश नारायण शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला (45) सोमवार रात खेत में फसल की सिंचाई करने गया था. देर रात किसी वक्त बदमाशों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी. मंगलवार सुबह जब ग्रार्मीण शौच को निकले तो मुन्ना का गोली लगा शव ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला. उसे कमर और कनपटी पर गोली मारी गई है.
यह भी पढ़ें - आठ वर्षीय छात्र की हत्या के आरोप मे ट्यूटर गिरफ्तार, बच्चे की मां से थे अवैध संबंध
सचूना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस हत्या का कारण रंजिश और प्रेम संबंध मानकर जांच कर रही है. थाना प्रभारी निरीक्षक तुषारदत्त त्यागी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, मामले की जांच जारी है.
VIDEO : 6 मर्डर से दहला पलवल, एक ही शख्स पर आरोप (इनपुट आईएएनएस से)