विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2018

मां के दाह संस्कार के लिए 'लकड़ी' के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारा

पुलिस ने आरोपी भाई और भतीजों की तलाश शुरू कर दी है.

मां के दाह संस्कार के लिए 'लकड़ी' के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारा
प्रतीकात्मक तस्वीर
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के असोहा थाना क्षेत्र के सरवन गांव में मां के दाह संस्कार के लिए पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में भाई ने छोटे भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी भाई और भतीजों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक असोहा थाना क्षेत्र में सरवन गांव निवासी हरिराम (32) की बीमार मां की मंगलवार को मौत हो गई. मां के दाह संस्कार की तैयारी में जुटे हरिराम ने लड़कियों का इंतजाम नहीं होने पर अपने बड़े सगे भाई श्यामसुंदर से उनके घर के बाग में लगे पड़े को काटने की बात रखी. लेकिन श्यामसुंदर नहीं माना और विरोध करने लगा. 

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश : बुजुर्ग मां की पेंशन के लिए बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतारा

इस मुद्दे पर बात बिगड़ती गई और दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया. इस बीच वहां पहुंचे श्यामसुंदर का बेटा आशीष और छोटे भाई गंगाराम का बेटा अंशू ने श्यामसुंदर के साथ मिलकर हरिराम को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.  

पति की पिटाई की खबर मिलने पर पहुंची हरिराम की पत्नी नन्ही देवी ने उसे किसी तरह आरोपियों से बचाया और इलाज के लिए असोहा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह हरिराम की मौत हो गई. मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी भाई और भतीजों की तलाश में जुट गई है.  

VIDEO : खुर्जा से RLD उम्मीदवार मनोज गौतम गिरफ्तार (इनपुट आईएएनएस)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com