प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम में तीन साल की एक बच्ची को एक नशेड़ी व्यक्ति कथित तौर पर उठाकर ले गया. बाद में इस बच्ची को एक मंदिर के पास पाया गया. पुलिस ने बताया कि केशवपुरम से लापता एक लड़की के बारे में सूचित किया गया था. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि उनलोगों ने एक नशेड़ी के साथ बच्ची को देखा था. लड़की की तलाश के लिए केशवपुरम, अशोक विहार और भारत नगर थाने के पुलिसकर्मियों की आठ टीमें बनाई गईं.
यह भी पढ़ें : पुणे में दो साल की बच्ची को अगवा किया, फिर गला दबाकर मार डाला
पुलिस ने बताया कि शाम पांच बजे लॉरेंस रोड पर गुफा वाली मंदिर के निकट उसे देखा गया. नशेड़ी व्यक्ति उसके साथ नहीं था. उन्होंने बताया कि संदेह है कि उसको जब पता चला होगा कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो वह डर गया होगा और मंदिर के निकट बच्ची को छोड़कर चला गया.
VIDEO : कटिहार से अगवा बच्ची नेपाल में मिली
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं