(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:
नई दिल्ली के एक अस्पताल में शुक्रवार सुबह वहां उपस्थित लोग उस वक्त सकते में आ गए, जब वहां काम करने वाले एक डॉक्टर इंटर्न को लोगों ने मृत अवस्था में पाया.
तीस हजारी स्थित सेंट स्टीफन अस्पताल में रेडियोलॉजी का एक इंटर्न शुक्रवार सुबह मृत पाया गया, जिसका गला कटा हुआ था. पुलिस को शक है कि डॉक्टर की हत्या उसके सहयोगी ने की है. पुलिस ने बताया कि इलाहाबाद के रहने वाले शाश्वत पांडेय (26) का शव शुक्रवार सुबह अस्पताल के ड्यूटी कक्ष से लगे हुए विश्राम कक्ष में मिला.
यह भी पढे़ं : बीआरडी अस्पताल में बच्चों की मौत का मामला, 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश
VIEDO : गोरखपुर मामले में 9 लोगों के खिलाफ FIR
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'सर्जिकल ब्लेड से उसका गला कटा हुआ पाया गया. प्राथमिक जांच से लगता है कि हत्या का संदिग्ध उसके साथ का डॉक्टर और उसका परिचित है.' उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ और अपराध टीम मामले की जांच कर रहे हैं.( इनपुट भाषा से )

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं