विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

सहकारी बैंक से नकदी ले उड़े चोर, पुलिस ने कहा पूरी तरह टोह लेने के बाद की गई चोरी

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को बैंक खुलने पर घटना का पता चला.

सहकारी बैंक से नकदी ले उड़े चोर, पुलिस ने कहा पूरी तरह टोह लेने के बाद की गई चोरी
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • बाहरी दिल्ली के मुंडका क्षेत्र की घटना.
  • पुलिस ने बताया दिल्ली राज्य सहकारी बैंक में सेंधमारी हुई है.
  • कहा, सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के मुंडका में एक सहकारी बैंक से चोरों ने कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को बैंक खुलने पर घटना का पता चला. उन्होंने बताया कि दिल्ली राज्य सहकारी बैंक में सेंधमारी हुई है. आरोपियों ने लॉकर को खोलने के लिए कटर का इस्तेमाल किया और बैंक में घुस गए. सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया गया. पुलिस ने संदेह जताया कि पूरी तरह टोह लेने के बाद ही चोरी की गयी है. पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए मामले की जांच में जुट गई है.

VIDEO : कितने सुरक्षित हैं बैंक लॉकर?​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com