विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2018

दिल्ली: बदमाशों ने पहले डाकघर के चौकीदार की हत्या की, फिर मचाई लूटपाट

बदमाशों ने जिला डाकघर के चौकीदार की हत्या कर मचाई लूटपाट

दिल्ली: बदमाशों ने पहले डाकघर के चौकीदार की हत्या की, फिर मचाई लूटपाट
बदमाशों ने डाकघर के चौकीदार की हत्या की
  • बदमाशों ने पहले डाकघर के चौकीदार की हत्या की
  • लूटपाट के मकसद से बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया
  • रोहिणी जिला पुलिस जांच में जुट गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 7 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां बदमाशों ने जिला डाकघर के चौकीदार की हत्या कर दी. बदमाशों ने लूटपाट के मकसद से पहले चौकीदार के हाथ-पैर बांध दिए और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. फिर चौकीदार के सिर में चोट मारकर उसकी हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली : फ्लैट में अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

डाकखाने में लूटपाट के मकसद से बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. लूटेरे डाकघर से डिवाइस और कंप्यूटरों की हार्डडिस्क भी साथ ले गए. डाकघर से कितनी लूट हुई अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. इस घटना के बाद रोहिणी  जिला पुलिस जांच में जुट गई है.बताया जा रहा है कि चौकीदार का नाम सुशील कुमार है और इसकी उम्र 60 साल थी.

VIDEO: दिल्ली: पार्क में हत्या और लूटपाट
बताया यह भी जा रहा है कि अगले महीने फरवरी में चौकीदार रिटायर होने वाला था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com