12 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- 12 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- पंजाब में सप्लाई होनी थी हेरोइन
- खेप पाकिस्तान से अफगानिस्तान होते हुए भारत आई थी हेरोइन
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 12 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की साढ़े तीन किलो हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है की ड्रग्स की ये खेप पाकिस्तान से अफगानिस्तान होते हुए भारत आई थी. दिल्ली से ये ड्रग्स पंजाब में सप्लाई होनी थी. ड्रग्स की इस खेप के साथ पकड़े गए दोनो आरोपी रविशंकर और विकास ड्रग्स सिंडिकेट के बड़े नाम बताए जा रहे हैं. रविशंकर इससे पहले भी तीन बार नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में अदालत से दोषी करार दिया जा चुका है, उस पर इस तरह के कुल 19 केस दर्ज है. पंजाब में रविशंकर ने एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया हुआ था. इससे पहले पिछले एक साल में ये आरोपी करीब 50 किलो ड्रग्स की खेप अलग-अलग राज्यों में सप्लाई कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : 25 लाख की 840 पेटी शराब सहित 2 तस्कर गिरफ्तार
2012 में जेल से बाहर आने के बाद लगातार रविशंकर तस्करी कर रहा है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान से ड्रग्स की ये खेप फ्लाइट के जरिये भारत आती थी. जिसके बाद कोरियर से अलग-अलग जगह सप्लाई किया जाता था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, दवाईयों के कैप्सूल में छुपाकर ड्रग्स की ये खेप इंडिया में सप्लाई हो रही थी. पाकिस्तान और अफगानिस्तान से नशीले पदार्थ अफ्रीकन नागरिक भेजते हैं और भारत में भी अफ्रीकन नागरिक इसे रिसीव करते हैं.
VIDEO: बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी घुसपैठिए तस्कर मार गिराए, एक जिंदा पकड़ा
खास बात यह ये है की अगर पकड़ा गया रविशंकर अगर चौथी बार दोषी साबित हुआ तो पुलिस कानून के मुताबिक इसके खिलाफ फांसी की मांग करेगी. क्योंकि ड्रग्स के केस में अगर कोई भी आरोपी चौथी बार दोषी करार दिया जाता है तो पुलिस उसके लिए फांसी की सजा की मांग कर सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं