विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2017

दिल्ली : महिला को पार्टी में बुलाकर गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के उत्तम नगर में हुई सामूहिक बलात्कार की वारदात, चारों आरोपी दिहाड़ी मजदूर

दिल्ली : महिला को पार्टी में बुलाकर गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के उत्तम नगर में एक महिला से सामूहिक बलात्कार किया गया (प्रतीकात्मक फोटो).
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में 27 साल की एक महिला के कथित बलात्कार के मामले में सोमवार को सुबह चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. यह घटना देर रात तीन बजे प्रकाश में आई जब महिला के एक पड़ोसी ने उसे क्षेत्र के ओम विहार की एक सड़क पर बैठे देखा. उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी.

पता चला है कि महिला हाल में तीनों आरोपियों के संपर्क में आई थी और तीनों ने उसे कल एक पार्टी में बुलाया था. पुलिस ने कहा कि पार्टी में चौथे व्यक्ति के पहुंचने पर चारों ने उससे बारी-बारी से कथित रूप से बलात्कार किया. उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूरी करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
(इनपुट एजेंसी से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South-West Delhi, Uttam Nagar, Gangrape, 4 Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com