विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2018

इंफाल से दिल्ली आए विमान के टॉयलेट में मिला नवजात बच्चे का शव

एयर एशिया का विमान बुधवार को इंफाल से गुवाहाटी होते हुए दिल्ली आया था

इंफाल से दिल्ली आए विमान के टॉयलेट में मिला नवजात बच्चे का शव
प्रतीकात्मक फोटो.
  • नवजात बच्चे के मुंह में टॉयलेट पेपर भरा था
  • पुलिस ने विमान में मौत का मामला दर्ज किया
  • सीसीटीवी फुटेज से सुराग तलाशे जा रहे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: एयर एशिया के विमान के अंदर टॉयलेट में एक नवजात बच्चे का शव मिला है. विमान बुधवार को इंफाल से गुवाहाटी होते हुए दिल्ली आया था.

पुलिस के मुताबिक गुवाहाटी से 12 बजकर 50 मिनट पर उड़ा विमान दिल्ली करीब साढ़े तीन बजे पहुंचा. विमान के टॉयलेट में नवजात बच्चे का शव मिलने की खबर पर सारे यात्री भी आश्चर्य में पड़ गए. दिल्ली एयरपोर्ट से दिल्ली पुलिस की टीम को इस मामले की जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें : IndiGo की फ्लाइट में अचानक चिल्लाने लगा यह यात्री, ‘सीट बेल्ट मत खोलो विमान हाईजैक हो गया है’

अब गुवाहाटी एयरपोर्ट और उस  विमान के अंदर के सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस की टीम नवजात बच्चे को टॉयलेट में छोड़ने की वजह भी तलाश रही है. बच्चे के मुंह में टॉयलेट पेपर भरा था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह प्रीमेच्योर डिलीवरी होगी. गर्भवती महिला समय से पूर्व बच्चा होने पर उसे टॉयलेट के डस्टबिन में डालकर वहां से निकल गई. पुलिस ने विमान में मौत का मामला दर्ज कर लिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com