विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2020

बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश नाकाम, सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी पकड़ा गया

दिल्ली के करोलबाग इलाके के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़कर पैसे निकालने की सभी कोशिशों में असफल होने के बाद भाग गया था आरोपी

बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश नाकाम, सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी पकड़ा गया
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ल‍िया है
नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi) में बैंक के एटीएम (ATM) को तोड़ने की कोशिश करने वाला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और पकड़ा गया. एक शख्स ने दो सितंबर को दिल्ली के करोलबाग इलाके के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़कर पैसे निकालने की सभी कोशिशें कीं लेकिन सफल नहीं हो सका. जब उसे लगा कि पुलिस आ सकती है तो वह वहां से भाग गया. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मध्य दिल्ली के डीसीपी संजय भाटिया के मुताबिक दो सितंबर की रात में करोलबाग इलाके में मास्क पहने एक शख्स पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में घुस गया और उसने औजारों से काफी देर तक एटीएम को तोड़ने और खोलने की कोशिश की. लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी जब वह पैसे चुराने में सफल नहीं हो सका तो वहां से भाग गया. 

पुलिस ने केस दर्ज कर करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की. इसके बाद आरोपी पकड़ा गया. आरोपी की पहचान 20 साल के कुणाल बिड़ला के रूप में हुई जो करोलबाग का ही रहने वाला है. पुलिस के मुताबिल कुणाल पर पहले के भी कई केस दर्ज हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com