विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2020

उत्तर प्रदेश: बहन ने सगे भाई पर लगाया रेप का आरोप, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक युवती ने अपने सगे भाई पर रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि इस अपराध में उसकी भाभी और पिता भी बराबर के दोषी हैं.

उत्तर प्रदेश: बहन ने सगे भाई पर लगाया रेप का आरोप, मामला दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो.
मथुरा:

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक युवती ने अपने सगे भाई पर रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि इस अपराध में उसकी भाभी और पिता भी बराबर के दोषी हैं. पुलिस ने मामले में आरोपी भाई और पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महावन क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक विनय सिंह चौहान ने बताया, 'कोतवाली सुरीर के एक गांव में रहने वाले ग्रामीण की पत्नी ने 28 वर्ष पहले दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, जिसमें एक बेटा और दूसरी बेटी थी. कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए और पति ने पुत्र को तथा पत्नी ने पुत्री को रख लिया.'

उन्होंने बताया, 'कालांतर में दोनों ने दुबारा शादी की. इस बीच दोनों के ही जीवनसाथी का देहांत हो गया. इसके बाद पति-पत्नी में सुलह हो गई और दोनों अपने बच्चों के साथ रहने लगे. बेटे और बेटी की शादी हो चुकी थी, लेकिन पति से विवाद के कारण बेटी मायके में रह रही थी.' आरोप है कि भाभी की अनुपस्थिति में उसके भाई ने उसे बुआ से मिलाने के बहाने थाना राया के एक अनजान गांव में ले जाकर उससे बलात्कार किया. वापस लौटने पर उसने मां को आपबीती कही और थाने पहुंचकर लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की.

थाना प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया, 'युवती के चिकित्सकीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद उसके भाई के खिलाफ भादवि की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में भाभी एवं पिता के खिलाफ भी साजिश रचने में सहयोग के आरोप हैं, जिसके चलते पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com