विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

सीबीआई ने अपोलो फार्मेसी के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया

सीबीआई ने धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के एक मामले में अपोलो अस्पताल की इकाई अपोलो फार्मेसी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

सीबीआई ने अपोलो फार्मेसी के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: मेडिकल लाइन से जुड़े गंभीर मामले इन दिनों सामने आ रहे हैं. सीबीआई ने धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के एक मामले में अपोलो अस्पताल की इकाई अपोलो फार्मेसी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, जीवित नवजात को मृत बताया था

हाल की एक एफआईआर में जांच एजेंसी ने बेंगलुरू के बीईएल अस्पताल के फार्मासिस्ट बी आर रघु और और अपोलो हॉस्पीटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड की अपोलो फार्मेसी का नाम बीईएल के कुछ अज्ञात अधिकारियों और अन्य के साथ लिया है.

VIDEO : शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द, नए मरीजों की नहीं होगी भर्ती


जांच एजेंसी ने कथित अपराध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी लेकिन उसने आरोपियों पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत धोखाधड़ी के लिये आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी और लोकसेवक द्वारा अपनी आधिकारिक स्थिति का गलत इस्तेमाल से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com