विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2020

नौकरी देने के बहाने बुलाया और क्राइम शो में रेप सीन की एक्टिंग करते हुए रेप कर दिया, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी सलत सादिक साबरी ने कर्नाटक से बीबीएम किया हुआ है वो एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था, लेकिन लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई इसके बाद.....

नौकरी देने के बहाने बुलाया और क्राइम शो में रेप सीन की एक्टिंग करते हुए रेप कर दिया, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली:

दक्षिणी पूर्वी दिल्ली पुलिस (South East Delhi Police) ने अबुल फजल एन्क्लेव इलाके से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो एक लड़की को नौकरी देने के बहाने घर ले गया और फिर एक क्राइम शो की रेप सीन की एक्टिंग करते करते रेप कर दिया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

25 सितंबर को एक पीड़िता ने शिकायत दी कि वो साहिबाबाद में रहती है, और वहीं नौकरी करती है, लेकिन कुछ दिन पहले एक वॉट्स एप ग्रुप जॉइन किया जिसका नाम जॉब फ़ॉर आल था. क्योंकि उसे और अच्छी नौकरी चाहिए थी. उसी ग्रुप से जुड़े एक लड़के सलत सादिक साबरी ने पीड़िता को फोन किया और कहा वो उसकी अच्छी नौकरी लगवा देगा.

यह भी पढ़ें- भोपाल : रेलवे अधिकारियों पर युवती से गैंगरेप का आरोप, स्टेशन परिसर में वारदात को दिया अंजाम

23 सितंबर को आरोपी ने पीड़िता को सीलमपुर मेट्रो स्टेशन बुलाया और उसे बाइक से अबुल फ़ज़ल एन्क्लेव में अपने घर लेकर आ गया. वो जब पीड़िता के हाथ पकड़ने लगा तो पीड़िता ने कहा कि ये गलत है इस तरह के सीन उसने कई क्राइम शो में देखे हैं. इस पर आरोपी ने कहा कि वो क्राइम शो की एक्टिंग कर रहा है और फिर एक्टिंग करते करते आरोपी ने पीड़िता का रेप कर दिया.

यह भी पढ़ें- यूपी में हैवानियत : महिला के साथ गैंगरेप, जीभ काटी, डॉक्टर ने बताया- हालत गंभीर

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने कर्नाटक से बीबीएम किया हुआ है वो एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था, लेकिन लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई इसके बाद वो जॉब फ़ॉर आल वॉट्स एप ग्रुप से जुड़ गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com