विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2024

दिल्ली के मंगोलपुरी में लड़के पर चाकू से हमला, वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

घायल लड़के का नाम दीपक है जिसे संजय गांधी अस्पताल के पास चाकू मारे गए. उसे पड़ोस के ही लड़कों पर चाकू मारने का आरोप है.

दिल्ली के मंगोलपुरी में लड़के पर चाकू से हमला, वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया
वारदात के बाद भागते हुए आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज मिला है.
नई दिल्ली:

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक लड़के को ताबड़तोड़ चाकू मारे गए. इस वारदात के बाद हमलावरों के मौके से भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घायल लड़के को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.    

घायल लड़के का नाम दीपक है जिसे संजय गांधी अस्पताल के पास चाकू मारे गए. उसे पड़ोस के ही लड़कों पर चाकू मारने का आरोप है.  आपसी झगड़े के बाद रंजिश के चलते चाकू मारे जाने की आशंका है. 

इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक ई रिक्शा पर आरोपी हमलावर भागते हुए दिख रहे हैं. दिल्ली पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boy Stabbed, Delhi, Mangolpuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com