विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

बहन के साथ हुई बदसलूकी से आहत युवक ने लगाई फांसी

पुलिस इस मामले में सभी कोण की जांच कर रही है, अभी तक कुछ भी साफ नहीं

बहन के साथ हुई बदसलूकी से आहत युवक ने लगाई फांसी
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: अपनी बहन के साथ हो रही छेड़खानी की घटनाओं से परेशान एक युवक ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना पश्चिमी दिल्ली की है. पुलिस ने मृतक युवक की पहचान राहुल के रूप में की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्मट के लिए भेज दिया है.शुरुआती जांच में पता चला कि पीड़ित इलाके कुछ लड़कों द्वारा अपनी बहन को छेड़े जाने की घटना से आहत था. हालांकि पुलिस अभी तक जांच पूरी होने की बात कर रही है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में एक व्यक्ति ने रेलवे लाइन पर आत्मदाह कर लिया

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार उन्हें घटनास्थल से उन्हें कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. लिहाजा ऐसे में मौत की वजह कुछ भी हो सकती है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में लगी है.

VIDEO: किसान ने की आत्महत्या 


पुलिस को इस मामले में आपसी रंजिश होने का भी शक है. पुलिस फिलहाल सभी कोण से जांच कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com