प्रतीकात्मक तस्वीर
रांची:
झारखंड के खूंटी जिले के बागमा गांव में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने भाजपा के एक नेता की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी. हमले में नेता की मां और चचेरा भाई घायल हो गएय. घटना की सूचना मिलने पर शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार ने कहा कि भाजपा के जनजाति प्रकोष्ठ के जिला सचिव भैया राम मुंडा की हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है.
यह भी पढ़ें - हिरासत में टॉर्चर मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता की याचिका का किया निपटारा
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 'हम 38 वर्षीय नेता की हत्या के मकसद का पता लगाने के लिए सभी संभावित कारणों से घटना की जांच कर रहे हैं.' दोषियों को पकड़ने के लिए उपमंडल पुलिस अधिकारी रणवीर सिंह के नेतृत्व में गहन अभियान शुरू कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें - 'पद्मावती' विवाद : भाजपा नेता ने ममता को दी 'सूर्पणखा' बनाने की धमकी
सिंह ने कहा, 'मुंडा के चचेरे भाई बिरसा और मां आगुनी देवी को घायल अवस्था में शुरू में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां के डॉक्टरों ने उन्हें रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रेफर कर दिया.'
VIDEO: बीजेपी पर कांग्रेस का आरोप, 'फिर हिंदू-मुसलमान करेगी बीजेपी' (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं