विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2018

बिहार में अपराध बेलगाम: अब मुजफ्फरपुर में ट्रैक्टर ड्राइवर की हत्या कर झाड़ियों में फेंका

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक ट्रैक्टर ड्राइव को मार कर झाड़ियों में फेंक दिया.

बिहार में अपराध बेलगाम: अब मुजफ्फरपुर में ट्रैक्टर ड्राइवर की हत्या कर झाड़ियों में फेंका
ट्रैक्टर ड्राइवर की हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीण
पटना:

बिहार में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं. बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आए दिन हत्या की खबरें आ रही हैं, मगर प्रशासन में किसी तरह की हरकत नहीं दिख रही है. बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक ट्रैक्टर ड्राइव को मार कर झाड़ियों में फेंक दिया. घटना शुक्रवार रात की है, जब ट्रैक्टर ड्राइवर 28 साल के अशोक राम को अपराधियों ने मार कर झाड़ियों में फेंक दिया. 

क्या बिहार को फिर लगी 'जंगलराज' की नजर? 72 घंटों में वैशाली, मुजफ्फरपुर के बाद अब दरभंगा में बिजनेसमैन की हत्या

दरअसल, मुज़फ़्फ़रपुर जिले के कटरा थाना के पहसौल की घटना अपराधियों ने शुक्रवार की रात को ट्रैक्टर ड्राइवर अशोक राम की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दी. बता दें कि इस कटरा प्रखंड में 4 महीने के अंदर यह चौथी हत्या है. लेकिन एक भी अपराधी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है. 

आक्रोशित ग्रामीणों ने थानेदार रतन यादव पर शराब के कारोबार में लिप्त होने सहित अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं. शनिवार को लोगों में आक्रोश का माहौल दिखा. बताया जा रहा है कि पुलिस के द्वारा लाठी चलाया गया, जिसमें 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं. 

बिहार : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में राजद विधायक राजबल्‍लभ यादव को उम्रकैद की सजा

बता दें कि शनिवार को कटरा से कुछ दूरी पर दरभंगा में भी बेखौफ अपराधियियों ने एक व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि के पी शाही नामक एक व्यापारी को दरभंगा में रानीपुर के पास एनएच 57 पर बाइकसवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, A Tractor Driver Killed By Unidentified Assailants, Muzaffarpur, Police, Crime, Crime News, Crime In Bihar, Crime In Muzaffarpur, Katra, बिहार, मुजफ्फरपुर, कटरा, ट्रैक्टर ड्राइवर की हत्या, क्राइम, अपराध, बिहार में अपराध, मुजफ्फरपुर में अपराध
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com