विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

शख्‍स ने महिला प्रिंसिपल को बुरी तरह पीटा, CCTV में कैद हो गई ये वाहियात हरकत

महिला प्रिंसिप्ल के साथ आरोपी ने दस मिनट से ज्यादा समय तक जारी रखी यह हरकत

शख्‍स ने महिला प्रिंसिपल को बुरी तरह पीटा, CCTV में कैद हो गई ये वाहियात हरकत
फाइल फोटो
नई दिल्ली: स्कूल में महिला प्रिंसिपल की पिटाई का एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है. घटना बंग्लुरू की है. पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने महिला प्रिंसिपल की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि वह उसे पैसे देने से मना कर रही थी. प्रिंसिपल ने आरोपी युवक को तुरंत स्कूल से बाहर जाने को कहा तो आरोपी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. आरोपी की यह पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने आरोपी की पहचान रामाकृष्णप्पा के रूप में की है.
 
my


यह भी पढ़ें: ट्रेन में 3 मुस्लिम शिक्षकों की पिटाई, कहा- रूमाल क्यों पहना हुआ है?

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी युवक स्कूल में प्रिंसिपल से पैसे लेने पहुंचा था. महिला ने जब उसे पैसे देने से मना कर दिया तो उसने उसके ऊपर हमला कर दिया. पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान मे बताया है कि उसने कुछ महीने पहले आरोपी से पैसे उधार लिए थे. उसे वह पैसे लौटाना था लेकिन किसी कारण से वह तय समय पर पैसे नहीं लौटा पाई. इसी बात से गुस्सा होकर आरोपी युवक ने उसके साथ ऐसी घटना की.

यह भी पढ़ें: शिक्षक को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिसकर्मियों को पीटा

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता पर हमला तब किया जब वह स्कूल से निकलने वाली थी. वह पहले महिला के केबीन में गया और फिर कुछ मिनट की बातचीत के बाद उसपर लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिया. इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं जिसमें पैसे की लेनदेन को लेकर स्कूल शिक्षक के साथ मारपीट की गई हो.

VIDEO: अश्लील हरकतों के लिए शिक्षक की पिटाई


पुलिस फिलहाल आरोपी युवक से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है.   
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com