उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को गायों के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों में सात अलग-अलग गायों के साथ बलात्कार कर चुका है. इस बार उसकी यह हरकत सीटीवीटी कैमरे में कैद हो गई. इस पर लोगों ने उसे पकड़कर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया.
यह घटना अयोध्या के करतालिया बाबा गाय आश्रम (Kartaliya Baba Cow Shelter) की है. आरोपी की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है जो यूपी के गोंडा का रहने वाला है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले कुछ दिनो से अलग-अलग गायों के साथ दुष्कर्म कर रहा था. आश्रम के प्रबंधक को जब गायों के साथ कुछ गलत होने का संदेह हुआ तो उन्होंने इस पर निगरानी करनी शुरू कर दी. इसके लिए उन्होंने आश्रम में सीसीटीवी कैमरे लगवाए. इन्हीं कैमरों में आरोपी की हरकतें कैद हो गई. इस पर आश्रम के लोगों ने उसे पकड़कर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया.
BJP में जश्न की तैयारी शुरू, लड्डू केक के साथ बनवाई 50 किलो कमल मिठाई
अयोध्या के एसएसपी जोगेंद्र कुमार (SSP Jogendra Kumar) ने बताया कि आरोप को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है. एसएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ जानवरों से क्रूर व्यवहार करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Lok Sabha Election 2019 : कौन बनेगा देश का प्रधानमंत्री? पढ़ें लोकसभा चुनाव से जुड़ीं 10 बातें

अयोध्या के एसएसपी जोगेंद्र कुमार
इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए करतालिया बाबा आश्रम के पुजारी रामदास ने कहा, 'आरोपी ने पिछले कुछ दिनों में सात अलग-अलग गायों के साथ दुष्कर्म किया है. जब हमें गायों के साथ कुछ गलत होने का संदेह हुआ तो हमने आश्रम में सीसीटीवी की व्यवस्था की. इस पर आरोपी का घिघौना अपराध कैमरे में कैद हो गया. हमने उसे पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया.'
Election Result 2019: चुनाव आयोग ने जारी किया मोबाइल App, देख सकेगें लोकसभा परिणाम
वहीं गायों से दुष्कर्म के आरोपी राजकुमार ने कहा कि उसने यह सब जानबूझ कर नहीं किया है. उसने कहा, 'मैं शराब के नशे में था. मैं नहीं जानता मैंने क्या किया. मुझे केवल इतना याद है कि मुझे पकड़ने वाले दो लोगों और पुलिस ने पीटा.'
VIDEO: गाय के नाम पर पिटाई पब्लिसिटी के लिए?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं