प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में बुधवार तड़के एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला कर दिया गया. पुलिस के अनुसार कार पर हमला करने वाले आरोपी लूटपाट करना चाहते थे. आरोपियों ने तीन लोगों पर चाकू से हमला किया जिसमें इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मृतक युवक की पहचान राहुल के रूप में की है. पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है.
यह भी पढ़ें: इन 3 जगहों पर सबसे ज्यादा होती है कार्ड क्लोनिंग
पुलिस के अनुसार पीड़ित अपने घर के बाहर कार पार्क कर रहे थे. इसी दौरान आठ से दस आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया. पीड़ित लोगों ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने सभी पर चाकू से हमला कर दिया. घर के बाहर शोर सुनकर पीड़ित के परिवारवाले भी बाहर आ गए. अपने आपको घिरता देख आरोपी मौके से फरार हो गए.
VIDEO: लखनऊ में लड़की के साथ हुआ रेप
पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस मामले को अलग-अलग कोण से भी जांच रही है. घटना में घायल दो अन्य लोगों का अभी इलाज चल रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं