विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

भोपाल में पुलिस महकमा शर्मसार, महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के आरोप में एएसपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ के आरोप में एक एएसपी को गिरफ्तार किया गया है.

भोपाल में पुलिस महकमा शर्मसार, महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के आरोप में एएसपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ के आरोप में एक एएसपी को गिरफ्तार किया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेंद्र वर्मा को गुरुवार को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. भोपाल जोन-वन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने कहा कि वर्मा के खिलाफ एक महिला कॉन्स्टेबल ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस शिकायत की जांच के बाद ही आरोपी वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. 

यह भी पढ़ें - छेड़छाड़ का आरोप लगाकर भीड़ ने शख्स को पेशाब पीने पर किया मजबूर, कोर्ट ने FIR के दिये आदेश

धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि जहांगीराबाद थाने की पुलिस ने वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. जब उनसे वर्मा के निलंबन के संदर्भ में सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय से ही होगी. वर्मा पुलिस मुख्यालय में ही पदस्थ हैं.

यह भी पढ़ें - महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने से रोका, तो आरोपियों ने शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी

इससे पहले इंदौर में पदस्थ एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पर भी एक महिला बीते 12 वर्षो से दैहिक शोषण करने का आरोप लगा चुकी है. रात में एक युवती का पीछा करने के आरोप में एक कांस्टेबल जेल में है. उसे सेवा से भी बर्खास्त किया जा चुका है. 

VIDEO: बेेटी से छेड़छाड़ करने से मना करने पर शख्स को जिंदा जलाया (इनपुट आईएएनएस से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com