फाइल फोटो
नई दिल्ली:
बीकानेर जिले के नाल एयरफोर्स क्षेत्र में कल एक सहायक कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. नाल पुलिस थाना अधिकारी धर्म पूनियां ने आज बताया कि सहायक कर्मी सुखदेव सिंह का शव उसकी बैरक के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. पुलिस ने शव का पीबीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर अन्तिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया है. वायुसेना स्टेशन नाल के वारंट ऑफिसर राजपाल सिंह राजपूत ने सुख देव सिंह का शव मिलने की सूचना दी थी.
पढ़ें : गुरमीत राम रहीम के 103 'नाम चर्चा घरों' में मिला आपत्तिजनक सामान, देखें PHOTOS
उन्होंने बताया कि मृतक सुखदेव सिंह सिख पंजाब के आकलगढ़ का रहने वाला था. पुलिस इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
वीडियो : थानाध्यक्ष के बेटे का ही अपहरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं