प्रतीकात्मक फोटो
- पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं माना था पीड़ित पति
- लंबे समय से दोनों के बीच हो रही लड़ाई
- महिला ने पहले कई बार समझाने की कोशिश की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मदुरई:
एक पत्नी द्वारा अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर खौलता तेल डालने का मामला सामने आया है. घटना मदुरई की है. पुलिस ने मामला सामने आते ही आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी महिला ने अपने पति के किसी दूसरी महिला के साथ चल रहे अफेयर के शक में घटना को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार घटना के समय पीड़ित घर पर सो रहा था. पुलिस ने बाद में पीड़ित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. आरोपी महिला की पहचान पी शशिकला के रूप में की है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के कनॉट प्लेस में दिनदहाड़े महिला से छेड़छाड़, शख्स ने की 'गंदी हरकत'
पुलिस के अनुसार पति पत्नी के बीच बीते कुछ समय से अफेयर की बात को लेकर अक्सर लड़ाई होती थी. इस मामले के बारे में आरोपी महिला ने स्थानीय पुलिस को भी बताया था. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी पीड़ित ने दूसरी महिला से मिलना बंद नहीं किया. आरोपी महिला का आरोप है कि उसने कई तरीकों से अपने पति को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने उसकी बात नहीं मानी. आखिरकार उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा. पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने अपने पति को इस मामले में ही बात करने के लिए अपने घर पर बुलाया था.
VIDEO: पुलिस ने लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में की गिरफ्तार
जहां दोनों पहले साथ खाना खाया और बाद में पीड़ित महिला के बिस्तर पर सोने चला गया. इसी दौरान महिला ने इस घटना को अंजाम दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं