विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2017

बांदा में आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

बच्ची के मेडिकल जांच में उसके साथ जबरदस्‍ती यौन संबंध बनाये जाने की पुष्टि हुई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

बांदा में आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की तिंदवारी थाना पुलिस ने आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी बच्ची का पड़ोसी है. बांदा की पुलिस अधीक्षक शालिनी ने आज यहां कहा, ‘‘दो दिन पहले आठ साल की एक बच्ची अपने नाना के साथ भजन-कीर्तन सुनने गई थी. उसी दौरान पड़ोसी युवक विजयपाल उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया.’

उन्होंने कहा कि बच्ची के घरवालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. बच्ची के मेडिकल जांच में उसके साथ जबरदस्‍ती यौन संबंध बनाये जाने की पुष्टि हुई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com