विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2018

मौलाना ने मदरसे में किया आठ साल की मासूम बच्ची से रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी ने बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसे इतना डरा दिया था कि बच्ची दो दिन तक अपने अभिभावक को घटना के बारे में नहीं बता पाई.

मौलाना ने मदरसे में किया आठ साल की मासूम बच्ची से रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
  • मदरसे में ही घटना को दिया गया अंजाम
  • पीड़ित बच्ची को जान से मारने की दी गई थी धमकी
  • मेडिकल जांच में हुई रेप की पुष्टि
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. इस घटना को अंजाम एक मौलाना ने दिया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 67 साल के जफीर आलम के रूप में गई है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने शनिवार शाम करीब 7:00 बजे मदरसे से सभी बच्चों की छुट्टी कर दी. जबकि पीड़ित बच्ची को मौलाना ने अपने पास बिठाए रखा.

यह भी पढ़ें: 12 साल या उससे कम की लड़की के साथ रेप करने वाले को 'मौत की सजा'

इसी दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया. पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया है कि बच्ची आरोपी को दादा कहकर बुलाती थी. आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी. आरोपी ने बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसे इतना डरा दिया था कि बच्ची दो दिन तक अपने अभिभावक को घटना के बारे में नहीं बता पाई. लेकिन जब बच्ची की तबीयत खराब हुई तो बच्ची की मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई.

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में नाबालिग के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद ही रेप होने का पता चला. रेप की पुष्टि होने के  बाद बच्ची के अभिभावक ने जब बच्ची से घटना के बारे में पूछा तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया. इसके बाद अभिभावकों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलने के बाद नरेला थाना पुलिस ने बच्ची को बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि की.

VIDEO: 


इसके बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी पीड़ित बच्ची से मिलने के लिए अंबेडकर अस्पताल पहुंची. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com