विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2017

जादू टोने की वजह से दिल्ली में 6 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या 

पीड़ित परिवार ने पुलिस से कहा पड़ोसी हो सकते हैं हत्या में शामिल, जांच शुरू

जादू टोने की वजह से दिल्ली में 6 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या 
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: दिल्ली के गाजीपुर इलाके में गुरुवार सुबर एक 6 साल की बच्ची का शव उसके घर के ही छत पर मिला. पीड़ित परिवार को शख है कि बच्ची की हत्य जादू टोने की वजह से की गई है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. मृतक बच्पुची की पहचान काजल के रूप में की गई है. पुलिस शुरुआती जांच में हत्या में किसी पड़ोसी के ही शामिल होने की बात सामने आ रही है.

यह भी पढ़ें: ये हैं 2017 के वे 5 सनसनीखेज मामले जिनमें परिजनों ने ही की अपनों की हत्या

बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि बच्ची बुधवार देर रात तक उनके साथ ही घर में टीवी देख रही थी. उसी दौरान वह किसी काम से बाहर गई और फिर वापस नहीं हुई. देर रात जब बच्ची की तलाश शुरू की गई तो उन्हें घर के छत पर ही उसका शव मिला. इसके बाद ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार बच्ची की हत्या गला रेतकर की गई है.

VIDEO: लव जेहाद के नाम पर सरेआम की गई युवक की हत्या


इस मामले में पुलिस कुछ पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com