विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2017

बर्थडे पार्टी में लड़की के साथ चार दोस्तों ने किया रेप, वारदात का वीडियो भी बनाया

निजी कॉलेज की डिग्री की एक छात्रा ने सोमवार को खम्मम थ्री टाउन थाना में एक शिकायत दर्ज कराई कि उसके चार सहपाठियों ने दो दिन पहले उसके साथ बलात्कार किया.

बर्थडे पार्टी में लड़की के साथ चार दोस्तों ने किया रेप, वारदात का वीडियो भी बनाया
प्रतीकात्मक चित्र
हैदराबाद: अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए खम्मम शहर के एक घर में गई 17-वर्षीय एक लड़की के साथ उसके चार सहपाठियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपियों ने इस कृत्य की वीडियोग्राफी भी बना ली.

उन्होंने बताया कि एक निजी कॉलेज की डिग्री की एक छात्रा ने सोमवार को खम्मम थ्री टाउन थाना में एक शिकायत दर्ज कराई कि उसके चार सहपाठियों ने दो दिन पहले उसके साथ बलात्कार किया. यह घटना उस समय हुई, जब वह जन्मदिन की पार्टी में गई थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लड़की ने बताया कि आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया और उसे किसी के समक्ष मामले का खुलासा नहीं करने की धमकी दी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com