- अफगानिस्तान ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को हराया
- तीन मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान ने बनाई 2-0 की बढ़त
- इब्राहिम जदरान (120) ने खेली नाबाद शतकीय पारी
अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे (Afghanistan vs Zimbabwe) क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. इस मुकाबले में अफगान टीम ने मेजबान टीम को आठ विकेट से शिकस्त देते हुए श्रृंखला को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. दरअसल इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाने में कामयाब रही. वहीं विपक्षी टीम द्वारा मिले 229 रनों के लक्ष्य को मेहमान टीम अफगानिस्तान ने 33 गेंद शेष रहते दो विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. टीम के लिए पारी की पारी की शुरुआत करते हुए 20 वर्षीय युवा बल्लेबाज इब्राहिम जदरान (Ibrahim Zadran) ने 141 गेंद में 16 चौके की मदद से 120 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली.
इब्राहिम जदरान के अलावा टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने नौ गेंद में एक चौके की मदद से चार, रहमत शाह ने 112 गेंद में नौ चौके की मदद से 88 और कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी ने पांच गेंद में नाबाद एक रन की पारी खेली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुल्तान में गर्मी की मार, पाक खिलाड़ियों ने कुछ इस तरह पाई निजात, देखें Video
जिम्बाब्वे के लिए आज के मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी और डोनाल्ड तिरिपानो रहे. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. मुजारबानी ने जहां गुरबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं तिरिपानो ने रहमत शाह को पवेलियन लौटने पर मजबूर किया.
इससे पहले आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए इनोसेंट कैया ने 74 गेंद में छह चौके और एक छक्का की मदद से 63 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली.
इनोसेंट कैया के अलावा टीम के लिए रयान बुर्ल ने 61 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 51, सिकंदर रजा ने 57 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 40, कप्तान क्रेग एर्विन ने 46 गेंद में पांच चौके की मदद से 32 रन की प्रमुख पारी खेली. इसके अलावा जिम्बाब्वे के अन्य बल्लेबाज अफगान के गेंदबाजों के सामने जुझते ही नजर आए.
अफगान के लिए दूसरे वनडे मुकाबले में फरीद अहमद और ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. अहमद के अलावा फजलहक फारूक, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. दूसरे वनडे मुकाबले में उम्दा बल्लेबाजी के लिए इब्राहिम जदरान को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं