- पाकिस्तान में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल
- पाक खिलाड़ियों ने स्विमिंग पूल में लगाई डुबकी
- आठ जून से शुरू हो रही है वनडे श्रृंखला
भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इनदिनों गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. ग्रीन आर्मी को आगामी आठ जून से कैरेबियन टीम के साथ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलनी है. वनडे श्रृंखला के सभी मुकाबले मुल्तान स्थित मुल्तान इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. मुल्तान के साथ-साथ पाकिस्तान के कई शहरों में इनदिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है. गर्मी से निजात पाने के लिए आज पाक खिलाड़ियों को स्विमिंग पूल में नहाते हुए देखा गया. इस दौरान का एक वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में कप्तान बाबर आजम के साथ-साथ टीम के अन्य सदस्य स्विमिंग पूल में गर्मी से निजात पाने की कोशिश करते हुए नजर आ रह हैं.
बता दें पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले जानें वाले तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का पहला मुकाबला आठ जून को खेला जाएगा. वहीं इस श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 10 और तीसरा एवं आखिरी मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा. इस श्रृंखला के सभी मुकाबले मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे. आगामी श्रृंखला के शुरू होने से पहले आज पाक क्रिकेटरों ने फोटो शूट कराया. इस दौरान टीम के कप्तान बाबर आजम सहित शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान समेत टीम के अन्य युवा एवं वरिष्ठ खिलाड़ी एक साथ नजर आए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
धोनी का फैन हुआ अफ्रीकी ऑलराउंडर, माही की यह खूबी चाहता है अपने अंदर
आगामी वनडे श्रृंखला के लिए आज कैरेबियन टीम भी पाकिस्तान पहुंच गई है. सीरीज की शुरुआत आगामी बुधवार से हो रही है. यह श्रृंखला पहले बीते साल दिसंबर माह में आयोजित होने वाली थी, लेकिन उस दौरान कैरेबियन टीम में कोविड-19 के दस्तख के कारण इसे रद्द कर दिया गया था.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं