विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jun 05, 2019

World Cup, IND vs SA: इस बड़े रिकॉर्ड से 'जरा सा' चूक गए युजवेंद्र चहल, लेकिन....

World Cup, IND vs SA: इस बड़े रिकॉर्ड से  'जरा सा' चूक गए युजवेंद्र चहल, लेकिन....
IND vs SA: युजवेंद्र चहल ने चटकाे चार विकेटों से अच्छा असर छोड़ा
केनिंगटन ओवल:

वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019)  में दक्षिण अफ्रीका (#INDvsSA #INDvsSA) के खिलाफ उद्घाटक मुकाबले की पिच साउथंप्टन के पारंपरिक स्वरूप से अलग देखने को मिली! इस पिच पर सभी हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन इस पिच पर दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजों की हवा निकल गई. पहले जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीा को झटके  दिए, तो फिर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal misses big record) दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए पहेली बन गए. इस मुकाबले में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के पास अपने खाते में वह रिकॉर्ड जमा करने का मौका था, जिसका ख्वाब हर कोई देखता है, लेकिन खूब कोशिश करने के बावजूद चहल इस बड़े रिकॉर्ड से चूक गए

यह भी पढ़ें: हाशिम अमला को खास मैच में आउट कर जसप्रीत बुमराह बने गए स्पेशल भारतीय सीमर

चहल ने अपने टेरर की शुरुआत बीसवें ओवर में की. इस ओवर में चहल ने पहली ही गेंद पर रैसी वॉन डेर डुसैन को बोल्ड किया, तो छठी गेंद पर चहल ने कप्तान फैफ डु प्लेसिस को बैट और पैड के बीच से बोल्ड कर दिया. कुल मिलाकर चहल ने कोटे के 10 ओवर में 51 रन देकर चार विकेट चटकाए. 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने अपने खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज कगिसो रबाडा के बयान पर दी यह प्रतिक्रिया...


इस प्रदर्शन के साथ ही युजवेंद्र चहल एक खास रिकॉर्ड के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए. इस प्रदर्शन के बाद चहल वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में भारतीयों में सबसे पहला नंबर मोहम्मद शमी का है. चहल से पहले तक दूसरे नंबर पर देवाशीष मोहंती थे, लेकिन अब मोहंती को पीछे धकेल चहल ने दूसरे नंबर पर अपना नाम लिख दिया है. चलिए यह जान लीजिए कि चहल सहित बाकी दोनों गेंदबाजों ने वर्ल्ड कप में कब किस साल में, किसके खिलाफ और कैसा प्रदर्शन अपने पहले ही मैच में किया था. 

VIDEO:  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली. 

प्रदर्शन               नाम                     बनाम                  साल
4/35              मोहम्मद शमी         पाकिस्तान            2015
4/51              युजवेंद्र चहल        दक्षिण अफ्रीका        2019
4/56               देवाशीष मोहंती        केन्या                 1999


कुल मिलाकर युजवेंद्र चहल के पास वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में पांच विकेट चटकाकर पहला भारतीय बनने का अच्छा मौका था. खूब कोशिश भी हुई, लेकिन यह कामयाब नहीं हुई. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Gautam Gambhir: "मुझे लगता है कि यह...", कोच गंभीर को लेकर रवि शास्त्री ने कही वो बात जो बदल देगी टीम इंडिया की कहानी
World Cup, IND vs SA: इस बड़े रिकॉर्ड से  'जरा सा' चूक गए युजवेंद्र चहल, लेकिन....
social media gives its verdict as early as this big news comes in about Suryakumar Yadav
Next Article
जैसे ही सूर्यकुमार को लेकर आई यह बड़ी खबर, तो सोशल मीडिया ने भी सुना दिया यादव को लेकर यह फैसला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;